फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रक्षाबंधन पर उमड़ेगा बहनों का प्यार, भाई भी देंगे विशेष प्यार

रक्षाबंधन पर उमड़ेगा बहनों का प्यार, भाई भी देंगे विशेष प्यार

Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर उमड़ेगा बहनों का प्यार, भाई भी देंगे  विशेष प्यार
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का वचन लेंगी और भाई बहनों को उपहार देंगे। त्योहार से पूर्व बाजार में खरीदारी को भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


बहनों ने दुकानों पर सजीं आकर्षक राखियों में से अपने भाइयों के लिए बेहतरीन राखी चुनीं। बच्चों को जहां कार्टून किरदार वाली राखियां लुभा रही हैं। वहीं महिलाएं व युवतियों को स्टोन और कुंदन की राखियां। इस बार चाइना के बजाय सूरत, कोलकाता, अहमदाबाद की राखियां छाई हुई हैं। सदर बाजार, गली बौहरान स्थित दुकानों पर चूड़ी खरीदने वाली महिलाएं अधिक थीं।
विज्ञापन


बहनों को गिफ्ट देने के लिए कई कंपनियों ने बाजार में आकर्षक गिफ्ट पैक उतारे गए। किराना की दुकानों पर सेंवई, दूध फैनी व अन्य खाद्य सामग्री खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर घेवर की भी खूब बिक्री हुई। देशी घी का घेवर 400 रुपये, सादा घेवर 220 से 260 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर के पं. मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि रविवार को बहनें सुबह 6.30 से शाम सवा चार बजे तक भाइयों को राखी बांध सकती हैं। यही शुभ मुहूर्त रहेगा। सुबह नौ से एक बजे तक और दोपहर ढाई से शाम चार बजे तक विशेष मुहूर्त रहेगा। सवा चार बजे से पड़ाव शुरू हो जाएगा।


शनिवार से ही बहनें भाइयाें के घर जाने को घर से निकल पडीं। सुभाष तिराहे पर सुबह से देर शाम तक भीड़ रही। रोडवेज बसों की कमी के चलते घंटों तक इंतजार करना पड़ा। प्राइवेट और डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। ज्यादातर ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आते ही यात्री डिब्बों में टूट पड़ते। रेलवे स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन फुल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed