{"_id":"5b81517e42c79246730f5405","slug":"101535201662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट के लिए बसों में रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट के लिए बसों में रही मारामारी
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे फेल दिखाई दिए। सीट के लिए यात्रियों में मारामारी रही। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्री खिड़कियों से बसों में चढ़ते हुए दिखाई दिए। वहीं कई लोग भीड़ को देखते हुए बसों में जाने की हिम्मत की नहीं जुटा सके।
मैनपुरी डिपो के एआरएम हरिदास ने दावा कि था कि बसों की वजह से किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। त्योहार से एक दिन पहले यात्रियों की भीड़ बढ़ना शुरू हुई, तो डिपो के सभी दावे फेल होते नजर आए।
पहले तो रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। जो भी बस आती पहले से ही भरी हुई होती। बस में चढ़ने की जगह नहीं मिलने के कारण कई लोग खिड़कियों से अंदर घुसे। वहीं महिलाएं ड्राइवर सीट से बसों के अंदर चढ़ने लगीं। कई महिलाओं ने तो खिड़कियों से ही बच्चों को अंदर घुसाकर सीटों पर कब्जा जमाया। त्योहार पर रोडवेज नहीं मिलने से लोगों को प्राइवेट वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। इस दौराना यात्री जल्दी पहुंचने के चक्कर में लटककर भी अपनी मंजिल तक पहुंचे।