{"_id":"5b27f2c84f1c1bf66e8b8d51","slug":"101529344712-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के बाहर धरना पर बैठे ग्रामीण सफाईकर्मी, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के बाहर धरना पर बैठे ग्रामीण सफाईकर्मी, रोष
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दस सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सोमवार को विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों सफाई कर्मियों ने उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रशासनिक अधिकारी ममता सिंह को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा।
पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत सफाईकर्मी पदनाम पंचायत सेवक करने, सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने, पैरोल व्यवस्था समाप्त करने व समय से सफाई उपकरण उपलब्ध कराने के अतिरिक्त सफाई कर्मियों का वेतन ग्रेड पे 1900 रुपये देने आदि की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, विमल कुमार बाल्मीकि, संजय सोनी, अनिल कुमार बाल्मीकि, बबीता सैनी, रूबीना परवीन, संदीप बाल्मीकि, नीरज खरे, हीरालाल, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, मधुपाल, हरीशंकर, प्रेमप्रकाश, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।