फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पीला ईंट से शौचालय निर्माण व एक ही जगह पर दोबारा सीसी निर्माण मिला

पीला ईंट से शौचालय निर्माण व एक ही जगह पर दोबारा सीसी निर्माण मिला

Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीला ईंट से शौचालय निर्माण व एक ही जगह पर दोबारा सीसी निर्माण मिला
फिरोजाबाद। शनिवार को अली नगर कैंजरा में निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ को शौचालय निर्माण में अनियमितता और सीसी निर्माण के नाम पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग भी होता मिला। वहीं ग्राम पंचायत से जुडे़ अभिलेख नहीं दिखा सकने पर पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन


सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत अली नगर कैंजरा में शनिवर को मौके पर पहुंचे डीपीआरओ को ग्राम पंचायत में एक ही जगह पर दोबारा सीसी निर्माण होता मिला। एसबीएम के तहत शौचालय निर्माण में भी पीला ईंट एवं यमुना बालू का प्रयोग मिला। खास बात यह है कि सचिव ने एक ही गांव में अधिकांश शौचालयों का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों से जुड़े अभिलेख पंचायत सचिव नहीं दिखे पाए हैं। प्रिया साफ्ट फीडिंग, ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों की जीओ टैगिंग कार्य भी नहीं कराया गया है। संबंधित पंचायत सचिव मानप्रताप सिंह के विरुद्ध कठोर चेतावनी जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed