{"_id":"5b0d6a7c4f1c1b946e8b54e0","slug":"101527605884-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटे नोएडा के युवक की मौत के मामले में हत्या की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटे नोएडा के युवक की मौत के मामले में हत्या की तहरीर
Updated Tue, 29 May 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार को मृत मिले नोएडा निवासी युवक राहुल (27) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने में तहरीर दी है। राहुल 23 मई को घर से निकला था। पिता ने 26 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
सोमवार की सुबह दिल्ली की ओर आउटर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पटरियों के बीच नोएडा निवासी राहुल का शव मिला था। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। देर रात राहुल के पिता राजपाल सिंह अन्य परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे और पुत्र की मौत को हत्या बताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पिता का कहना है कि राहुल 23 मई की सुबह अपनी मां इंद्रा सिंह, बहन ज्योति सिंह और पत्नी राखी चौधरी से कालोनी के गेट तक दोस्तों से मिलने जाने की बात कह कर निकला था। तब से उसका कोई पता नहीं था।
26 मई को नोएडा के थाना सेक्टर 20 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि राहुल जब घर से निकला था तो उसके पास पैसे नहीं थे। पिता का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है।