{"_id":"5b0850af4f1c1ba96e8b4851","slug":"101527271599-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरिएंटल कंपनी के इंजीनियर को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरिएंटल कंपनी के इंजीनियर को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया
Updated Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे पर एटलेन का काम करा रहे ओरिएंटल कंपनी के इंजीनियर को महाराष्ट्र पुलिस उठा लिया। अपहरण समझ कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने टोल प्लाजा पर कार घेर कर रोक ली। पुलिस ने महाराष्ट्र की टीम के साथ इंजीनियर को थाने लाकर पूछताछ की।
शुक्रवार दोपहर इनोवा कार सवार पांच छह लोग जरौलीकलां स्थित ओरिएंटल कंपनी के ऑफिस पहुंचे और कंपनी के ट्रेनी इंजीनियर सूरज शुक्ला पुत्र योगेन्द्र नाथ शुक्ला निवासी शुक्लपुर मेजा, इलाहाबाद को कार में डालकर ले जाने लगे। अपहरण की आशंका पर कर्मचारियों ने कार संख्या बताते हुए पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना पर सतर्क पुलिस ने टोल प्लाजा पर कार की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने टोल प्लाजा पर इनोवा गाड़ी को पकड़ लिया। इस बीच पहुंचे कंपनी के कर्मचारी कार सवारों से हाथापाई करने लगे।
खुद को घिरता देख टीम के सदस्य अपने आई कार्ड दिखाने लगे। थाना पुलिस सभी को कोतवाली ले आयी। थाने पहुंचे कार सवारों ने बताया कि वे महाराष्ट्र के समुद्रपुर जिला वरदा क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रवीण मुंडे और उनकी टीम है। मुंडे ने बताया कि विगत आठ मई को एक व्यापारी की कार से 17 लाख रुपये चोरी हुए थे। चोरी में इंजीनियर का नाम सामने आया था। दो हफ्ते से इंजीनियर की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस जिले में डेरा डाले थी।