फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब बिजली चोरी रोकने को होगी घरों की मैपिंग

अब बिजली चोरी रोकने को होगी घरों की मैपिंग

Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अब बिजली चोरी रोकने को होगी घरों की  मैपिंग
फिरोजाबाद। शहर में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग ने घरों की मैपिंग करने की कार्य योजना बनाई है। योजना के तहत विद्युत विभाग प्रथम चरण में सर्वाधिक लाइनलॉस वाले क्षेत्रों में घरों की मैपिंग का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन


योगी सरकार की सख्ती के बाद भी सुहागनगरी में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी रोकने को विभाग द्वारा हरसंभव प्रयास कर रहा है। पायलेट योजना के तहत विद्युत विभाग शहर में सर्वाधिक लाइन लॉस वाले सबस्टेशनों का चयन किया है। इन सबस्टेशनों में शत-प्रतिशत घरों की विद्युत पोल से मैपिंग होगी। विभाग हर घर पर नंबरिंग करा रहा है।
विज्ञापन


जो नंबर घर पर लिखवाया जा रहा है, वही नंबर विद्युत पोल पर अंकित होगा। नंबर से विद्युत विभाग तुरंत पता करगा कि किस घर में बिजली चोरी हो रही है। अभियान के तहत ऐसे घर भी सामने आएंगे, जो अबतक कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी कर रहे थे। विद्युत विभाग उन्हें कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करेगा। यदि भवन स्वामी कनेक्शन नहीं लेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed