फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सूर्यदेव का चढ़ा पारा, अब सतर्कता ही सहारा

सूर्यदेव का चढ़ा पारा, अब सतर्कता ही सहारा

Tue, 22 May 2018 07:12 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
सूर्यदेव का चढ़ा पारा, अब सतर्कता ही  सहारा
मैनपुरी। मई का महीना ही लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आसमान से बरसती आग लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। मंगलवार को भी तेज धूप ने लोगों को खूब झुलसाया। इस दौरान अधिकतम 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं, उन्होंने बराबर पानी पीने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


तेज धूप लोगों की त्वचा को झुलसा रही थी। आलम यह रहा कि सुबह 10 बजे के बाद से ही लोग घरों में कैद हो गए। जो लोग सड़कों पर थे, उनमें भी घर जाने की जल्दी दिखाई दी। इस दौरान बाजरा में सन्नाटा पसरा रहा। शाम चार बजे के बाद ही लोगों ने अपने रोजमर्रा के कार्य करना शुरू किए। शाम के बाद ही बाजार में थोड़ी चहल-पहल दिखाई दी। स्कूलों का अवकाश होने के कारण माता-पिता की चिंता जरूर कम हुई, लेकिन इस दौरान सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस की डिमांड अचानक बढ़ गई। ठेलों पर जूस पीने के लिए लगी भीड़ को आराम से देखा जा सकता है। गर्मी को देखते हुए 10 रुपये का गिलास बेचा जा रहा है। थोड़ा से बचाव कर गर्मी को मात दी जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज नहीं किया जाए। गर्मी से पीड़ित व्यक्ति को ओआरएस का घोल देते रहना चाहिए। यह संभव न हो तो चीनी-नमक का घोल भी पिला सकते हैं। कटे-फटे फलों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed