फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

Fri, 18 May 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सजदे में झुके हजारों सिर,  मांगी अमन चैन की दुआ
सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी अमन चैन की दुआ - फोटो : अमर उजालाा
कासगंज/ सहावर/ पटियाली/ गंजडुडवारा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान का महीना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की गई। जिले की मस्जिदों में हजारों सिर सजदे में झुक गए। लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। देर शाम को बाजार में चहलपहल रही।
शुक्रवार को माह-ए-रमजान के शुक्रवार से शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह रखा। लोगों ने शहरी के साथ अपना पहला रमजान रखा। रमजान रखने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल रही। सभी के चेहरे पर रमजान की खुशी नजर आई। लोगों ने बाजार से भी शाम के इफ्तार तथा अगले दिन की शहरी के लिए खाद्य पदाथों की खरीदारी की। बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में पहुंच कर नमाज अदा की। मस्जिदों में तकरीर देकर रमजान के महीन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सहावर के मोहल्ला चौधरी स्थिति जामा मस्जिद, मोहल्ला अंसरियांन, कुरैसी, झंडापीर, खानजादगान, औलिया मस्जिद, सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। मोहल्ला अंसरियांन मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अफसार अहमद ने रमजान के बारे में जानकारी दी। पटियाली में भी बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में पहुंच कर जुमे की नमाज अदा की। रमजान के पर्व को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई के विशेष इंतजाम किए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने अपनी देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलवाया। इससे नमाज को जाते समय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुडवारा में जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मसिजदों में पहुुचे। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कमरूज्जमा ने रमजान में बुराईयों से दूर रहने की नसीहत दी। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव महाजन ने अपनी देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलवाया। मस्जिदों के आसपास चूना डलवाया गया। रमजान के पहले जुमे की नमाज को देखते हुए जनपद भर में पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए। निकायों की ओर से भी नमाजियों के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई।
जुमा के साथ माह-ए-रमजान का आगाज
एटा। जुमा के मौके पर शुक्रवार को माह-ण्-रमजान का आगाज हो गया। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। वहीं नमाजियों ने अकीदत के साथ खुदा की इबादत की। साथ ही रोजेदारों ने रोजा रखकर अमन की दुआ की।

माह-ए-रमजान के मौके पर सुबह सहरी के बाद रोजेदारों ने रोजा रखा। इसके बाद मस्जिदों में नमाज अता करने का सिलसिला शुरू हुआ। रोजेदारों और नमाजियों ने पांच वक्त की नमाज अता कर खुदा से अमन और चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों में तरावीह पढ़ी गईं। वहीं पहले रोजे और जुमा के चलते जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। वहीं इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed