{"_id":"5af2fe6d4f1c1b62098b92bd","slug":"101525874285-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरनौल स्कैप का पुल हुआ धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरनौल स्कैप का पुल हुआ धराशाई
Updated Wed, 09 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सुरीर के निकट हरनौल स्कैप के पुल का आधा स्लैब टूट कर धराशाई हो गया। इस कारण यहां से बड़े वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। अगले हफ्ते से शुरू हो रही ब्रज 84 कोस परिक्रमा इसी पुल से होकर गुजरनी है। लोनिवि इंजीनियर पुल निर्माण को लेकर अनजान बने हुए हैं।
मांट ब्लाक के सुरीर कस्बा के निकट हरनौल स्कैप से मांट ब्रांच गंग नहर से यमुना के लिए 80 क्यूसेक गंगाजल यमुना के लिए हर वक्त चलता है। हरनौल स्कैप पर गांव हरनौल के निकट पुल के स्लैब का आधे से अधिक हिस्सा टूट कर धराशाई हो गया। इससे आसपास के गांव सिरैला, नसीटी, लालगढ़ी, मिरताना, बिलंदपुर, पब्बीपुर, इरौली गूजर, हरनौल आदि के लोगों का आवागमन बंद हो गया। पुल से दुपहिया वाहन चालक ही बमुश्किल गुजर पा रहे हैं।
15 मई से इसी पुल से ब्रज 84 कोस की परिक्रमा निकलेगी। दिन रात चलने वाली परिक्रमा में लाखों परिक्रमार्थी इसी पुल से गुजरेंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सूरज कुमार ने बताया कि हरनौल स्कैप के पुल टूटने की जानकारी नहीं है, इसे दिखवाया जा रहा है।