{"_id":"5adca02e4f1c1b390a8b600b","slug":"101524408366-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में शौच के लिए गई दलित किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में शौच के लिए गई दलित किशोरी से दुष्कर्म
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। शनिवार देर रात शौच के लिए जा रही दलित किशोरी को युवक ने दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रेप, एससी-एसटी और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना नारखी के एक गांव में शनिवार देर रात एक किशोरी शौच करने घर से निकली थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के विजय नामक युवक ने उसे दबोच लिया और अपने घर में खींच ले गया। युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। काफी समय तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने निकले। इसी बीच किशोरी बदहवास हालात में घर पहुंची।
किशोरी ने आपबीती परिवार को बताई तो उनके होश उड़ गए। गुस्साए परिजन युवक के घर पहुंचे तो वो घर भाग चुका था। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी डा मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी युवक फरार हो चुका है।