फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   प्राधिकरण उपाध्यक्ष के जाते ही खुल गईं सील

प्राधिकरण उपाध्यक्ष के जाते ही खुल गईं सील

Sun, 22 Apr 2018 08:14 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के जाते ही खुल गईं  सील
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष रहीं यशु रुस्तगी के स्थानांतरण के चंद दिन बाद भी शहर में अवैध निर्माण के आरोप में सील की गईं इमारतों पर पुन: काम होने लगा है। अधिकारियों की साठगांठ के चलते इन इमारतों से सील हटा दी गई हैं।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण में किसी भी इमारत के निर्माण से पूर्व नक्शा तैयार करवाना टेढ़ी खीर है। इसके चलते प्राधिकरण के अधिकारी और इंजीनियरों द्वारा बिना नक्शा के ही इमारत तैयार करवाने के नाम पर लाखों का खेल किया जाता है।
विज्ञापन


तत्कालीन विप्रा उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने इस पर लगाम कसी थी। उनके द्वारा न केवल अपने कार्यकाल मेें 60 से अधिक इमारतों को सील करवाया गया था बल्कि कई इंजीनियर और बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्थानांतरण के बाद शहर की कई ऐसी इमारतों पर काम होना शुरू हो गया है जिन पर पहले सील लगी थी। वर्तमान में शहर के कई क्षेत्र धौली प्याऊ, कृष्णा नगर, मसानी, गणेशरा, जमुनापार, टाउनशिप क्षेत्र में अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed