{"_id":"5ada00ff4f1c1b57098b59c5","slug":"101524236543-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद हेमामालिनी ने नए बंगले में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद हेमामालिनी ने नए बंगले में प्रवेश किया
Updated Fri, 20 Apr 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स सिटी में सांसद हेमामालिनी का बंगला बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सांसद ने बंगले में प्रवेश किया। समारोह में सांसद हेमामालिनी के पति फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल हुए।
शुक्रवार की सुबह यज्ञाचार्य पंडित विष्णुकांत शास्त्री के निर्देशन में 18 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ करने के साथ ही विभिन्न शास्त्रों और ग्रंथों का सस्वर पाठ किया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों ने सांसद हेमामालिनी और उनके पति फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से सर्वप्रथम गणपति, नवग्रह पूजन के साथ ही वास्तु पूजन कराया। इसके बाद आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी गई और आरती की गई।
सांसद हेमामालिनी के भाई जगन्नाथ चक्रवर्ती, आरके चक्रवर्ती के अलावा पद्मश्री कृष्णा कन्हाई, जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक, नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपसभापति राधा कृष्ण पाठक, विपिन मुकुटवाला, गिरधारी खंडेलवाल, जनार्दन शर्मा, पदम सिंह शर्मा, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, डीएम आदि शामिल हुए। बता दें कि वर्ष 2016 में वृंदावन छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स सिटी में सांसद हेमामालिनी ने बंगले का निर्माण कार्य शुरू कराया था।