फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   व्यापारियों के विरोध पर रोका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

व्यापारियों के विरोध पर रोका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Fri, 23 Mar 2018 08:46 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के विरोध पर रोका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को डीग गेट से अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया अभियान व्यापारियों के विरोध के बाद रोक दिया गया। व्यापारियों का आरोप है कि निगम के अतिक्रमण अभियान से व्यापारियों की समस्याएं बढ़ रहीं हैं। उनके कहने पर निगम अधिकारियों ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने डीग गेट से होलीगेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस्लामियां इंटर कॉलेज तक पहुंचने पर युवा व्यापारमंडल के पदाधिकारी सुनील साहनी, सुनील अग्रवाल, रामचंद्र खत्री, दिनेश आनंद पापे ने अभियान का विरोध किया। विरोध बढ़ने पर अधिकारियों ने अभियान रोक दिया। व्यापारियों का कहना है कि निगम द्वारा नालियों के ऊपर बने निर्माण तोड़े जाने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लिहाजा उन्हें इसके लिए मौका दिया जाए। निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का मौका दिया है। उप नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को यह अभियान फिर से चलेगा। व्यापारी नेता सुनील साहनी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को भीे ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed