{"_id":"5aa6c5c04f1c1bac758b510c","slug":"101520879040-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने को महिलाओं ने किया सड़क पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने को महिलाओं ने किया सड़क पूजन
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हाइवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर आए दिन हादसे होने से राहगीरों को जान गंवानी पड़ रही है। हादसे रोकने के लिए सोमवार को महिलाओं ने विधि विधान से सड़क का पूजन किया।
सीएल जैन कालेज के सामने सुबह करीब 10 बजे 10-12 महिलाएं एकत्रित होकर सड़क पूजन कर रही थीं। हिमायूंपुर की महिलाओं ने रोली, चावल, धूप और सामग्री से विधि विधान से सड़क का पूजन किया। महिलाओं का कहना था कि हाइवे हो या अन्य रास्ते, सड़कों पर आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। हादसों में अबतक तमाम लोग जान गवां चुके हैं। उन्होंने कहा कि हादसे रोकने, धरती माता का प्रकोप शांत करने के लिए लोग पूजन कर रहे हैं।
सीएल जैन कालेज के सामने महिलाओं को सड़क का पूजन करते देख हाइवे पर दौड़ रहे कई वाहन चालक रुक गए। जिज्ञासा वश उन्होनें सड़क पूजन का कारण पूछा। वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे थे। ज्ञात रहे कुछ साल पहले हादसे बढ़ने पर महिलाओं ने सड़क पूजन किया था। श्रीदेवी, प्रीती, भूरीदेवी, शोभादेवी, मुन्नीदेवी, रूबी, देवकी, शांतिदेवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।