{"_id":"5a9ff1d24f1c1be13b8b68ec","slug":"101520431570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने की तालाबंदी
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन के चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह ताला डाल दिया। ग्रामीण विद्यालय में शिक्षिकाओं को हटाने की मांग कर रहे थे। एबीएसए के पहुंचने के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका।
चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिकों को हटाकर दूसरे शिक्षकों को भेजा जाए। तालाबंदी की सूचना पर शिक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एबीएसए राकेश चौधरी विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इस पर भी ग्रामीण नहीं माने। इस मामले में एबीएसए ने बताया इस विद्यालय में महिला शिक्षक की शिकायत के बाद उन्हें अन्यत्र अटैच किया गया था। अब उन्हें रिलीव कर वापस भेजा जा रहा है।
ग्रामीणों की शिकायत के बारे में रिपोर्ट तैयार कर सौंपी जा रही है। इधर, प्रधानाध्यापक से शिक्षा को ठप्प करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया है।