{"_id":"5a9566df4f1c1b3c718b7560","slug":"101519740639-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन-नीमगांव मार्ग पर हुए सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। थाना गोवर्धन के नीमगांव निवासी निरोती (45) रिक्शा चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गोवर्धन-नीमगांव मार्ग पर रेलवे फाटक के मैक्स पिकअप ने पैदल जा रहे रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल को ग्रामीणों ने एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
उधर, भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव महचौली निवासी डालचंद (35) ऊंट वाली प्याऊ स्थित ससुराल आया हुआ था। सोमवार शाम पैदल जा रहा था तभी हाईवे पर अलवर पुल के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वो मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन