{"_id":"5a941a104f1c1b05738b9a87","slug":"101519655440-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली गीतों के साथ मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली गीतों के साथ मनाई होली
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को होली का भव्य आयोजन किया गया। होली के गीतों पर हर कोई झूमता नजर आया। इतना गुलाल उड़ा कि सभी के चेहरे रंग बिरंगे हो गए। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह से ही होली की धूम शुरू हो गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली का ऐसा मंचन दिखाया गया कि हर कोई झूम उठा। होली के खूब गीत गाए गए। ..नंद के तो ते होरी जब खेलूं मेरी पहुंची में नग जड़वाए। खेलत फाग फिरत रस फूले। श्यामा श्याम प्रेम बस नाचत गावत सुरंग हिंडोरे झूले। होली के गीतों पर हर कोई झूम रहा था। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पहुंचकर होली के कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। शाम को यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा। पंप चलाकर रंग फेंका जा रहा था। इतना गुलाल उड़ा कि आसमान भी रंगीन सा नजर आने लगा था। जन्मस्थान की होली में शामिल होने के लिए बड़ी दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी यहां पहुंचकर होली खेली। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, डा. चंद्रभान गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, संजय शर्मा, अनिल भाई ड्रेस वाले, किशोर भरतिया, विजयबहादुर सिंह, राजीव श्रीवास्तव और नंदकिशोर अग्रवाल समेत तमाम लोग रहे।
हर साल बढ़ेगी होली की भव्यता: श्रीकांत शर्मा
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि होली की भव्यता हर साल बढ़ेगी। अगले साल पूरे जिले में आयोजन कराए जाएंगे। लठामार होली देखने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। तमाम तरह के आयोजन कराए जाएंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित होली में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिवाली अयोध्या में मनाई थी और होली मथुरा में मनाई है। मुख्यमंत्री दो दिन तक मथुरा में रहे। लठामार होली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह ब्रज के विकास में बजट की कोई कमी नहीं होने देंगे। लिहाजा विकास के कार्य तेजडी के साथ शुरू कराए जाएं। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि शहर में पर्यटकों के लिहाज से भी कई काम कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन