{"_id":"5a92c5c14f1c1b641f8b7ac5","slug":"101519568321-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम और ठेकेदारों के बीच फंसे नौ करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम और ठेकेदारों के बीच फंसे नौ करोड़ के प्रस्ताव
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में विकास कार्य फंस गए हैं। ठेकेदारों का विरोध विकास पर भारी पड़ रहा है। पिछले कई माह से निगम में कोई काम नहीं हो पा रही है। यहां तक कि ठेकेदारों को नगर निगम द्वारा दी गई कई रियायत रास नहीं आई है। ठेकेदारों ने एक बार फिर 22 नए कार्यों को करने से हाथ झाड़ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने तय कर दिया है कि निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य के बाद पांच साल तक उसकी मरम्मत भी करनी होगी। इस अवधि तक जमानत राशि वापस नहीं की जाएगी। ठेकेदार नगर निगम के वर्तमान हालतों में इस शर्त पर काम करने को तैयार नहीं हैं। पहले नौ करोड़ के कार्य ठुकराए अब 1.5 करोड़ के कार्य करने से भी मना कर दिया है
रविवार को राजकीय ठेकेदार संघ की बैठक में इसकी घोषणा की। ठेकेदारों का कहना है कि वर्तमान शर्तों पर काम नहीं करेंगे। बैठक में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, गोपाला चतुर्वेदी, ओमप्रकाश चौटाला, महावीर गुप्ता, धीरेंद्र पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन