फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच दिन से नहीं मिला गैस सिलेंडर, जीटी रोड किया जाम

पांच दिन से नहीं मिला गैस सिलेंडर, जीटी रोड किया जाम

Mon, 19 Feb 2018 07:12 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से नहीं मिला गैस सिलेंडर, जीटी रोड किया जाम
मैनपुरी/भोगांव। पांच दिन से रसोई गैस न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। बाद में गैस एजेंसी संचालक ने ग्राहकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कस्बा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता रसोई गैस लेने पहुंचे। काफी इंतजार के बाद जब उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला तो उनका गुस्सा भड़क गया। उपभोक्ताओं ने सुबह करीब दस बजे प्रदर्शन करते हुए एजेंसी के सामने ही जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता नहीं मानें। उपभोक्ता एजेंसी संचालक पर गैस ब्लैक करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


उपभोक्ता सुदेश कुमार, राजीव शाक्य, मोहन सिंह राजपूत, हरीश बाबूू, सोहनलाल, रमेश चंद्र आदि का कहना था कि वह पिछले पांच दिनों से सिलेंडर लेने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सहालग का समय चल रहा है ऐसे में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी छोटी गाड़ियों से गैस सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed