{"_id":"5a7475284f1c1b1d368b820c","slug":"101517581608-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में किसानों के लिए जल्द शुरू होगा विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में किसानों के लिए जल्द शुरू होगा विश्राम गृह
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फसल बेचने मंडी आने वाले किसानों को अब रात गुजारने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। 20 साल से खंडहर पड़े किसान विश्राम गृह को सुधारा संवारा जा रहा है। साथ ही पूरे मंडी परिसर में हाईमास्क सहित जगह-जगह एलइडी लाइट लगाकर रोशनी किया जाएगा।
अपनी फसल बेचने के लिए जनपद के कोने-कोने से किसान मंडी समिति आते हैं। फसल का उचित मूल्य न मिलने, फसल की तुलाई न होने, आढ़ती से पैसे मिलने में देरी हो जाने पर किसानों को मथुरा में ही अपने परिचितों या फिर किसान निवास में रुकना पड़ता है, लेकिन अब किसानों को ठहरने के लिए मंडी समिति में बने किसान विश्राम गृह को चालू कराया जा रहा है। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 10 बिस्तर वाले किसान विश्राम गृह में शौचालय, स्नानागार सहित अन्य सुविधाएं नि:शुल्क रहेंगी। साथ ही मंडी परिसर में दो नई हाईमास्क लाइटें व 65 एलइडी लगाई जा रही हैं। इससे मंडी परिसर जगमग रहेगा और किसानों की फसल आदि चोरी का डर कम हो सकेगा। मार्च के अंत तक दोनों काम पूरे करा लिए जाएंगे।