{"_id":"5a7475244f1c1b82268b7c98","slug":"101517581604-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ, बीडीओ छाता सूचना आयोग में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ, बीडीओ छाता सूचना आयोग में तलब
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राज्य सूचना आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को तलब कर लिया है। दोनों अधिकारियों को पांच फरवरी को आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर अपना लिखित जवाब देना होगा।
जीत सिंह ने ग्राम पंचायत करहला तहसील छाता से जुड़ी सूचनाएं मांगी थीं। लेकिन, यह सूचनाएं नहीं दी गई। पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कुमार ने अवगत कराया था कि उन्हें चार्ज हस्तांतरित नहीं किया है, इससे सूचनाएं देना संभव नहीं हो रहा है। इस पर आयोग ने डीएम मथुरा को निर्देशित किया है कि इस मामले में सूचनाएं दिलाना सुनिश्चित करें, लेकिन सूचनाएं फिर भी न मिलने की वादी की शिकायत को दृष्टिगत रखते हुआ आयोग ने पांच फरवरी को जिला पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को तलब कर लिया है।