{"_id":"5a5a3fd74f1c1be5408b4aee","slug":"101515864023-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क निर्माण में धांधली की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क निर्माण में धांधली की जांच शुरू
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अमृत योजना के तहत जिले में पार्क निर्माण में हुई धांधली को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी की सिफारिश के बाद एडीएम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन में जांच अधिकारियों को रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
जिले में अमृत योजना के तहत तीन पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। जिसमें सुनहरी नगर स्थित पार्क में सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। पिछले दिनों स्थानीय बाशिंदों ने शिकायत की थी कि पार्क निर्माण में हो रहे बाउंड्रीवाल में कार्यदायी संस्था द्वारा पुरानी ईंटो का प्रयोग किया जा रहा है।
इसे लेकर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने 30 दिसंबर को डीएम अमित किशोर को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। मामले में डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पार्कों में यह होने हैं कार्य
अमृत योजना के तहत चयनित तीनों पार्कों में टहलने के लिए पाथ-वे, बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि, कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान, लोगों के बैठने के लिए फर्नीचर, फुलवारी के साथ औषधियुक्त पौधे लगाने, पीने के पानी की सुविधा, पार्क के बीच में फव्वारा, रंग बिरंगी लाइट आदि सुविधाएं मुहैया कराई जानी है।
ये हैं आंकड़े
03 पार्कों का अमृत योजना में हुआ चयन
08 महीने में पार्कों के सौंदर्यीकरण का होना था काम पूरा
29.20 लाख में होगा आवास विकास पार्क में कार्य
95.96 लाख रुपये में होना है सुनहरी नगर पार्क का सौंदर्यीकरण