फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस चौकी के पास व्यापारी से पांच लाख लूटे

पुलिस चौकी के पास व्यापारी से पांच लाख लूटे

Sat, 06 Jan 2018 07:18 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास व्यापारी से पांच लाख लूटे
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : डेमो
बाजना (मथुरा)। शनिवार की दोपहर को तीन बजे बाजना पुलिस चौकी के पास गुटखा व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की टाटा मैक्स रुकवाई और हथियारों के बल पर नकदी से भरा थैला छीन लिया। विरोध करने पर व्यापारी का सिर तमंचे की बट मारकर फोड़ दिया। चालक को भी पीटा गया। गुस्साए व्यापारियों ने नौहझील-गोमत मार्ग जाम कर दिया। काफी देर तक हंगामा रहा।
विज्ञापन


बाजना के मुहल्ला बड़ा बाजार निवासी किशन चंद गुप्ता गोल्ड मोहर गुटखे के थोक व्यापारी हैं। बाजना और आसपास के कस्बों में उनकी सप्लाई है। शनिवार की सुबह को किशन चंद गुप्ता टाटा मैक्स में बैठकर नौहझील, टैंटीगांव और सुरीर के दुकानदारों से वसूली करने निकले थे। टाटा मैक्स को भूतगढ़ी निवासी अजय कुमार चला रहा था। दोपहर को करीब तीन बजे किशन चंद बाजना पुलिस चौकी से करीब पचास मीटर दूर महारामगढ़ी की पुलिया पर पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाश आए और टाटा मैक्स को रुकवा लिया।
विज्ञापन



इससे पहले कि व्यापारी और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और थैला छीनने की कोशिश करने लगे। व्यापारी किशन चंद गुप्ता ने जब विरोध किया तो उनके सिर में तमंचे की बाट मार दी। बट लगने से वह लहूलुहान हो गए और बदमाशों ने उनके हाथ से नगदी से भरा थैला छीन लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए थे लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। व्यापारी ने बताया कि थैले में 5 लाख का कैश था। लूट की घटना से सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने नौहझील-गोमत मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर तक हंगामा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed