{"_id":"5a3fbdfd4f1c1b0e788b4b08","slug":"101514126845-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़कर जंगल में छोड़े जाएंगे उत्पाती बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़कर जंगल में छोड़े जाएंगे उत्पाती बंदर
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सामाजिक संस्था एमआरसी द्वारा दिए गए बंदर मुक्त वृंदावन की सलाह पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने संस्था को वृंदावन से 300 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने की अनुमति दे दी है। प्रशासन की ओर से अनुमति पत्र भी संस्था को दिया गया है।
वृंदावन बंदर पकड़ो परियोजना के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा एवं सचिव देवेंद्र शर्मा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वृंदावन के बंदरों से न केवल स्थानीय निवासी परेशान हैं, अपितु बाहर से आने वाले तीर्थयात्री, पर्यटक एवं श्रद्धालु जन भी त्रस्त हैं। अभी तक तो बंदर सामान, चश्मे आदि छीनते थे लेकिन अब यह आक्रामक होते जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए उनकी संस्था द्वारा वन विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया। इस पर सामाजिक वानिकी वन विभाग के प्रभागीय निदेशक डीके सिंह ने प्रथम चरण में 300 बंदरों को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ने की अनुमति दी है। जिसके बाद से अब संस्था इन्हें पकड़ने का अभियान शुरू करेगी। विष्णुदत्त शर्मा, संजय शर्मा भी उपस्थित थे।