{"_id":"5a3e95c74f1c1bd0408bea84","slug":"101514051015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल राज्य चैंपियनशिप पर वाराणसी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल राज्य चैंपियनशिप पर वाराणसी का कब्जा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
वालीबाल की विजेता टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/ बरनाहल। केवीए महाविद्यालय बरनाहल में चल रही 66वीं स्टेट महिला एवं पुरुष वालीबाल चैंपियनशिप के दोनों वर्गों वाराणसी ने कब्जा कर लिया। एसएसबी की महिला एवं पुरुष दोनों ही टीमों को फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा। समापन अवसर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सीओ अजय भदौरिया ने विजेता तथा उप विजेताओं को ट्राफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
शनिवार को केवीए महाविद्यालय में खेले गए पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डीएलडब्लू वाराणसी ने इलाहाबाद स्पोटर्स हास्टल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में डीएलडब्लू वाराणसी ने एसएसबी लखनऊ को 25-23, 30-28, 29-27 के अंतर से पराजित किया।
जबकि महिला वर्ग में वाराणसी ने एसएसबी लखनऊ को 26-24, 25-23, 23-25, 26-28 और 18-16 के अंतर से पराजित किया। इससे पूर्व पुरुष वर्ग के तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में स्पोटर्स हास्टल इलाहाबाद ने जोट रेजीमेंट को पराजित किया।
विज्ञापन
वहीं, महिला वर्ग में आजमगढ़ ने गौतमबुद्ध नगर को पराजित कर तीसरा स्थान बनाया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी सीओ अजय भदौरिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार रत्न, डॉ. संजीव कुमार, अनिल कुमार, स्वतंत्र कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव ने पुरुष वर्ग की विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किया।
जबकि महिला वर्ग की विजेता व उपविजेता टीमों को समाज सेवी वंदना लाल ने प्रदान किया। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल सभी 30 निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, डा. किरन सौजिया, डॉ. हर्ष यादव, रामनाथ सुमन, डॉ. शेखर भदौरिया, सुनील भदौरिया, पंकज राठौर, विकास चौहान, घनश्याम दास गुप्ता, प्रमोद दुबे बाबा, राघवेंद्र दुबे, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने किया।