{"_id":"5a0dbe874f1c1ba7678bbe75","slug":"101510850183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीर परेशान
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। नगर में सभी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहे है। अतिक्रमणकारियों ने जगह-जगह फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। यही नहीं प्रशासनिक कार्यालयों से भी कुछ दूरी पर आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
शहर में डाक बंगला के पास गल्ला आढ़तियों ने फुटपाथ को पूरी तरह से कब्जा में ले रखा है। इस कारण वहां ज्यादातर समय जाम लगा रहता है जबकि वहां से थाना तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय की दूरी मात्र 500 मीटर है। बावजूद इसके प्रशासन समस्या के निधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यही हाल गांधी मूर्ति चौराहे का है। जहां बराबर से पुलिस चौकी होने के बाद भी जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।
मातादीन चौराहे पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का आवास है। जहां आए दिन जाम के हालात रहते हैं। इससे लोगों को उनके आवास पर जाने के लिए काफी परेशानी होती है। अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने के लिए नगर की जनता कई बार स्थानीय प्रशासन से मांग कर चुकी है परंतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।