फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मौसम के पहले कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

मौसम के पहले कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौसम के पहले कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार देर रात मौसम के पहले कोहरे ने सड़क के साथ रेल यातायात को प्रभावित कर दिया। कोहरे में ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। इस बीच ट्रेनों को फॉग स्पीड से ही चलाया गया। शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें देरी से चलीं। कोहरे का असर सर्वाधिक टूंडला-गाजियाबाद रेलखंड पर रहा। ट्रेनों के देर से चलने के कारण रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम आने के साथ ही मंगलवार देर रात कोहरे की घने चादर बिछ गई। रात 12.45 बजे शुरू हुआ कोहरा का असर बुधवार सुबह तक रहा। कोहरे के चलते चारों ओर धुंध छाई रही। कोहरा घना होने से आगरा की ओर जाने और आने वाले वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


जिन वाहनों पर पीली लाइट नहीं थी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज रफ्तार से हादसा न हो। इसके चलते वाहन चालकों ने रफ्तार रेंगने के साथ एक दूसरे के पीछे कतार में चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे का असर ट्रेनों पर अधिक देखने को मिला। आधी रात से टूंडला-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

डाउन लाइन की शताब्दी एक्सप्रेस और अप लाइन की चार राजधानी एक्सप्रेस सहित अप-डाउन की दर्जनों ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed