{"_id":"59c3ef7a4f1c1b1c688b5e0d","slug":"101506013050-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन बनी दुत्कारी गई कन्या की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन बनी दुत्कारी गई कन्या की मां
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुमन बनी दुत्कारी गई कन्या की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कन्या को जन्म देने वाली मां ने नौ माह तक गर्भ में कन्या को पालने के बाद दुत्कारते हुए मक्का के खेत में डाल दिया। वहीं दो पुत्रों की मां ने ग्रामीणों की भीड़ के बीच इस दुत्कारी गई नवजात कन्या को उठाकर गले लगा लिया और उसे अपना लिया। नवरात्रि के पहले दिन यह घटना गांव के आस पास के इलाकों में काफी चर्चा में रही।
थाना ढोलना के गांव नगला बंजारा में दोपहर के समय ग्रामीणों को मक्का के खेत से छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी हुई एक नवजात कन्या पड़ी थी। ग्रामीणों ने उस कन्या को खेत से उठा लिया। गांव में अन्य लोगों को मामले की जानकारी हुई तो वे भी खेतों की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच ग्रामीण महिला सुमन पत्नी श्यामवीर सिंह निवासी बाहिदपुर माफी भी अपने परिवारीजनों के साथ कन्या को देखने मौके पर पहुंच गई। सुमन ने इस कन्या को ग्रामीणों से लेकर गले लगा लिया और उसे खुद पालने की घोषणा कर दी। सुमन पर पहले से ही दो पुत्र सत्यवीर 6 वर्ष एवं बाबू 4 वर्ष हैं। कन्या के प्रति सुमन के समर्पण की लोग चर्चा करने लगे। पुलिस ने भी कन्या को पालने की सुमन को अनुमति दे दी। परिवारीजन कन्या को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशन थे। सुमन के घर पर बालिका को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
कन्या का चिकित्सीय परीक्षण भी हुआ है। बाल कल्याण समिति को मामले की सूचना दी गई है। दिनेश चंद्र त्रिपाठी,थाना प्रभारी, ढोलना
नवरात्रि के दिन उन्हें दुत्कारी गई कन्या को पालने का मौका मिला है। यह देवी मां की कृपा है। घर परिवार में कहीं कैसी कोई कमी नहीं हैं। कन्या का पालन पोषण अच्छा किया जाएगा। बस परिवार में एक बेटी की कमी थी। वह आज पूरी हो गई। सुमन श्यामवीर सिंह