फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब टूंडला का ब्लाक बिगाड़ेगा रेल ट्रैफिक की चाल

अब टूंडला का ब्लाक बिगाड़ेगा रेल ट्रैफिक की चाल

Mon, 28 Aug 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
अब टूंडला का ब्लाक बिगाड़ेगा रेल ट्रैफिक की चाल
फिरोजाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

टूंडला स्टेशन का ब्लाक
बिगाड़ेगा ट्रेनों की चाल
टूंडला के प्लेटफार्म नंबर दो पर बनेगा वाशेबल एप्रॉन
पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक लिया जाएगा ब्लाक
अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा की हिंसा से रेल यातायात संभल नहीं आ सका है। अब टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वाशेबल एप्रॉन के कार्य के कारण पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक ब्लाक लिया जा रहा है। इस कारण टूंडला से होकर गुजरने वाली गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अधिकांश गाड़ियां कानपुर-कासगंज-मथुरा, इटावा उदी-भांडई आगरा समेत अन्य रूटों से गुजारी जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोटा पटना एक्सप्रेस (अप और डाउन) कानपुर, टूंडला, आगरा, मथुरा के स्थान पर कानपुर, अनवरगंज, कासंगज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर से होकर जाएगी। इस तरह यह गाड़ी टूंडला और आगरा कैंट नहीं आएगी। इसी तरह बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल मुजफ्फरपुर, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल, वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (अप और डाउन) गाड़ियां, इटावा -उदी -भांडई -आगरा रूट से होकर जाएंगी। यह ट्रेन आगरा फोर्ट और टूंडला नहीं जाएगी। वहीं कई साप्ताहिक गाड़ियां एत्मादपुर मितावली रूट से अलीगढ़ होकर गुजारी जाएंगी। इसी तरह कानपुर इटावा भिंड ग्वालियर, कानपुर झांसी आगरा, कानपुर जाने वाली कई गाड़ियां टूंडला न जाकर लखनऊ, मुरादाबाद, गाजियाबाद होकर गुजारी जाएंगी।
विज्ञापन

निरस्त भी रहेंगी कई गाड़ियां
इटावा टूंडला आगरा मेमू, टूंडला फर्रुखाबाद, टूंडला एटा पैसेंजर, इटावा मैनपुरी डेमू पैसेंजर गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इस दौरान टूंडला स्टेशन पर न तो कोई पार्सल बुकिंग होगी और न ही अनलोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed