{"_id":"5997260f4f1c1b7e7e8b4949","slug":"101503077903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में झूमकर नहीं बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में झूमकर नहीं बरसे बदरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूमके नहीं बरसा जिले में सावन
एटा। जिले में इस बार सावन झूमके नहीं बरसा। एक ओर जहां लोगों को सावन में भी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं दूसरी ओर धान और बाजरा की फसल को लेकर संकट छा गया है। जिले में जुलाई महीने में महज 461 मिमी बरसात हो सकी है। इसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ना लाजिमी है।
बारिश का महीना सावन जिले में सूखा रह गया। इससे अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को झटका लगा है। धान की रोपाई कर चुके किसान बारिश नहीं होने से परेशान हैं। वहीं बाजारा किसानों की भी समस्या बढ़ी हुई है।
विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में जुलाई महीने में महज 461 मिमी बारिश हुई है। जबकि वर्ष 2016 में जुलाई महीने में 1100 मिमी बारिश हुई थी। बारिश नहीं होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार कहते हैं बारिश नहीं होने से फसल प्रभावित हो रही है। किसानों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये है बारिश के आंकड़े
वर्ष 2016
तहसील बरसात
एटा 301.04
अलीगंज 84
जलेसर 722
कुल 1107.04
---------
वर्ष 2017
तहसील बरसात
एटा 114
अलीगंज 174
जलेसर 173
कुल 461
-------
अगस्त में अब तक हुई बरसात
तहसील बरसात
एटा 24
अलीगंज 49
जलेसर 70
(नजारत विभाग के आंकड़े मिमी में)