फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब गूगल पर दिखेंगे किसानों के खेत

अब गूगल पर दिखेंगे किसानों के खेत

Thu, 27 Jul 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अब गूगल पर दिखेंगे किसानों के खेत
गूगल - फोटो : Google
मथुरा। किसानों के खेत, दगरे, नाली व जमीन के रकबे आदि की पूरी जानकारी अब एक क्लिक करते ही गूगल पर होगी। कृषि विभाग द्वारा तहसीलों से किसानों के भूलेख नक्शों की आनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। पहले चरण में ऋणमाफी के दायरे में आए 1.08 लाख से अधिक किसानों का डाटा फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद मेें 1.75 लाख से अधिक लोग कृषि करते हैं। किसानों को लोन, बीज, उर्वरक व अन्य तरह की छूट का लाभ सीधे देने के लिए अब उनका पूरा ब्योरा जुटाया जा रही है। इसमें किसानों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ ही जमीन की गाटा संख्या, खसरा नंबर व अन्य जानकारी एवं खेत के नक्शा भी फीड कराया जा रहा है। यह फीडिंग ऑन लाइन हो रही है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि भूलेख मैपिंग में जिले में ऋणमाफी योजना में शामिल हुए किसानों को पहले चरण में शामिल किया गया है। इसमें एक लाख आठ हजार किसानों की जमीनों की भूलेख मैपिंग कराकर फीड कराए गए हैं। इसे कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कहीं भी कोई भी विभाग, बैंक, राजस्व रिकार्ड किसानों का आधार कार्ड नंबर डालकर किसी भी किसान के बारे में पूरी जानकारी जुटा सकेें गे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूलेख मैपिंग से किसान एक खेत पर दो या अधिक जगह से उस जमीन पर लोन नहीं ले सकेंगे। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर डालते ही किसानों की पूरी जमीन का ब्योरा ऑन लाइन मिल जाएगा। इसमें किसान ने कितना कर्ज किस बैंक से कब लिया है? यह सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed