{"_id":"595e818d4f1c1b751e8b4792","slug":"101499365773-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था का सैलाब और बढ़ा, दंडवती पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था का सैलाब और बढ़ा, दंडवती पर रोक
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले में आस्था का सैलाब बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने भी बढ़ती भीड़ को देखकर दंडवती परिक्रमा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह इस समय दंडवती परिक्रमा न लगाएं। इस बारे में परिक्रमा मार्ग पर घोषणा कराई जा रही है।
मुड़िया पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन भीड़ बढ़ गई। 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमार्थियों की कतारें लग गईं। स्थिति ये है कि दूर-दूर तक मानव शृंखला नजर आ रही है। तपती दोपहरी भी परिक्रमार्थियों के पैर रोक नहीं पा रही है। पूरे भक्तिभाव के साथ लोग परिक्रमा लगा रहे हैं। गोवर्धन जाने वाले हर रास्ते पर गिरिराज के भक्त नजर आ रहे हैं। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। मेला प्रभारी एडीएम प्रशासन के अनुसार गुरुवार को भीड़ का आंकड़ा करीब बीस लाख तक पहुंच गया था।
वहीं दंडवती परिक्रमा लगाने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन अब मेले में बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने दंडवती परिक्रमा पर रोक लगा दी है। लोगों से कहा गया है कि बढ़ती भीड़ के कारण दंडवती परिक्रमा लगाने वालों के लिए दिक्कत हो सकती है लिहाजा फिलहाल वह दंडवती परिक्रमा न लगाएं। वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ पहुंच रही है। रोडवेज ने भी परिक्रमार्थियों को गोवर्धन तक पहुंचाने के लिए मुकम्मल इंतजाम कर रखे हैं। रोडवेज ने 1500 बसों को लगा रखा है। ये बसें परिक्रमार्थियों को गोवर्धन तक पहुंचा रही हैं। लोग अपने निजी वाहनों से भी पहुंच रहे हैं। आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।