{"_id":"59592f494f1c1b3b168b48c7","slug":"101499017033-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला दौलत में रविवार दोपहर युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। खेतों के ऊपर से गुजर रहे तार जमीन छू रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला दौलत निवासी नीरज (25) पुत्र रामनरेश रविवार दोपहर करीब दो बजे खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जैसे ही वह खेत में घुसा वहां जमीन से छू रहे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खेत से गुजर रहे लोगों ने ये नजारा देखा तो सभी उस ओर दौड़ पडे़। जानकारी होते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
लाइन कटवाने के बाद शव को वहां से हटाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन के जर्जर और खेतों को छू रहे तारों को बदलवाए जाने को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा गया। मगर किसी ने कोई सुनवाई की। विद्युत विभाग की लापरवाही से ही हादसा हुआ है। पुलिस ने आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।