{"_id":"594d4c4a4f1c1bca348b4702","slug":"101498238026-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी पर पिता ने बेटे को जमीन पर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से कहासुनी पर पिता ने बेटे को जमीन पर पटका
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/गंजडुंडवारा।
ग्राम बहारपुर में पत्नी से कहासुनी होने के बाद एक पिता ने अपने दो साल के मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे अलीगड़ रेफर कर दिया।
घटना गुरुवार की देर रात्रि की है। श्रीकिशन शराब के नशे में अपने घर पर पहुंचा। घर पर पत्नी अनीता से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उनके तीन बच्चे है। दूसरे नंबर का बच्चा आयुष दो वर्ष अपनी दादी कुसुमा देवी के पास सो रहा था। श्रीकिशन अपनी मां के पास पहुंचा और उसने बच्चो को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बच्चे के गंभीर चोट आ गई।
बच्चे को तुरंत अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी अनीता ने अपने पति के खिलाफ पु़लिस को तहरीर दी। इससे आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दादी ने बताया कि पिता द्वारा अपने बेटे के साथ की गई हरकत एवं पत्नी से झगड़े की जानकारी मिलने पर अनीता के मायके से भी लोग आ गए। वे अनीता व बच्चों को भी अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शराब के नशे में पिता ने बच्चो पटक दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।