{"_id":"698ceb5133f012c79d014297","slug":"10000-rupees-demanded-from-tourist-for-photography-video-goes-viral-agra-news-c-365-1-sagr1045-106517-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फोटोग्राफी के लिए पर्यटक से मांगे 10 हजार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फोटोग्राफी के लिए पर्यटक से मांगे 10 हजार, वीडियो वायरल
Thu, 12 Feb 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक
आगरा। ताजमहल देखने आए एक पर्यटक से फोटोग्राफी के नाम पर 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। बाद में पर्यटक ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती वायरल कर दी। पता चलने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग हरकत में आया है।
वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ताजमहल परिसर और उसके आसपास अवैध रूप से सक्रिय गाइडों और पर्यटकों को परेशान करने वाले ठगों के खिलाफ बड़ा अभियान जल्द चलाया जाएगा।