फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100-year-old Peepal tree falls due to Model Road excavation; road blocked for eight hours.

Agra News: माॅडल रोड की खुदाई से गिरा 100 साल पुराना पीपल का पेड़, आठ घंटे बंद रहा रास्ता

Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
100-year-old Peepal tree falls due to Model Road excavation; road blocked for eight hours.
गिरा विशाल पेड़ और परेशान लोग
आगरा। हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे माॅडल रोड निर्माण के लिए की जा रही खुदाई की वजह से एक नर्सिंग होम के सामने शनिवार को करीब 100 साल पुराना पीपल का विशाल पेड़ गर गया। इसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। सीएम ग्रिड के कारण पहले ही इस रोड पर परेशानी झेल रहे राहगीरों और दुकानदारों की मुसीबत और बढ़ गई। पूर्वाह्न 11 बजे गिरा पेड़ शाम सात बजे हटाया जा सका। आठ घंटे तक रास्ता बंद होने के कारण हरीपर्वत चौराहा, राजा मंडी स्टेशन मार्ग और मदिया कटरा की ओर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। आसपास के अस्पतालों तक पहुंचने में मरीजों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड परियोजना के तहत हरीपर्वत से रवि हॉस्पिटल तक मॉडल रोड का निर्माण हो रहा है। खुदाई के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव है। दो दिन पहले पेड़ के किनारे निर्माण एजेंसी ने खुदाई कर दी। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़ा पीपल का विशाल पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आकर ट्रांसफॉर्मर और खंभे भी गिर गए। तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। साथ ही पेड़ हटाने का काम शुरू हुआ। रास्ता बंद होने से दिल्ली गेट, हरीपर्वत चौराहा, राजा मंडी स्टेशन मार्ग और मदिया कटरा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों रोक दिया। बाग फरजाना की ओर से यातायात को मोड़ा गया, जबकि एमजी रोड से आने वाले वाहनों को भी दिल्ली गेट की ओर नहीं जाने दिया गया। इसके बावजूद कई वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाकर जोखिम उठाते हुए निर्माणाधीन मार्ग से निकलने का प्रयास करते रहे। अंदर जाकर रास्ता बंद मिलने पर उन्हें दोबारा लौटकर एमजी रोड के रास्ते जाना पड़ा। शाम करीब सात बजे पेड़ हटाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
व्हीलचेयर बनी सहारा
दिल्ली गेट के पास स्थित अस्पतालों में आने-जाने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल कर्मियों ने मरीजों को व्हीलचेयर पर बैठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से उन्हें दूसरे वाहनों से आगे भेजा गया। जाम के बीच एक बाइक सवार दंपती अपने बच्चे के साथ फंस गए। वाहन निकलने में कठिनाई होने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने बच्ची को गोद में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और बाइक निकलवाई।

---
पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात
निर्माण एजेंसी को तेजी से काम पूरा करने के लिए कहा गया है। निर्माण के दौरान वाहनों के आने-जाने के लिए जगह छोड़ी गई थी। पेड़ गिरने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ। - अरविंद श्रीवास्तव, कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम

गिरा विशाल पेड़ और परेशान लोग

गिरा विशाल पेड़ और परेशान लोग

गिरा विशाल पेड़ और परेशान लोग

गिरा विशाल पेड़ और परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed