फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 feet tall statue of Shivaji will be installed in Kothi Meena Bazar Agra

Agra News: कोठी मीना बाजार मैदान में लगेगी शिवाजी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा, बनेगा संग्रहालय

Wed, 17 Aug 2022 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 06:54 AM IST
सार

कोठी मीना बाजार मैदान में औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को 99 दिन तक कैद में रखा था। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मीना बाजार मैदान की जिस कोठी में शिवाजी को रखा गया था, वहां भव्य पर्यटन स्थल बनेगा। 

विज्ञापन
100 feet tall statue of Shivaji will be installed in Kothi Meena Bazar Agra
कोठी मीना बाजार में बनी हवेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में जहां 99 दिन ओरंगजैब ने शिवाजी को कैद रखा था, वहां शिवाजी का संग्रहालय बनेगा। 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। मंगलवार को यहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज मारुति गोले व संघ के सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन


शिवाजी के सेनापति के 14वें वंशज मारुति गोले अपने पूर्वजों के स्थान को देखकर भाव विभोर हो गए। उन्होंने पूरी कोठी का अवलोकन किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मीना बाजार मैदान की जिस कोठी में शिवाजी को रखा गया था, वहां भव्य पर्यटन स्थल बनेगा। सरकार के प्रयास से यहां 100 फीट ऊंचे टीले पर 100 फीट उंची प्रतिमा लगेगी। पर्यटन स्थल से भावी पीढ़ियां शिवाजी का इतिहास जानेंगी। साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सुबह आगरा किला स्थित शिवाजी प्रतिमा पर पुणे से आए एक हजार अनुयायी माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि राजगढ़ तक 1200 किमी. पदयात्रा आगरा से आरंभ होगी। जिसमें 4 घुड़सवार और 100 साइकिल सवार व शेष पदयात्री हैं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, मारुति गोले, दिग्विजय जेधे, निलेश मिसाल, वात्सल्य उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed