फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 crore seized in raid on Agra shoe traders

नोट गिन-गिन मशीनें गर्म: जूता कारोबारियों पर छापे में 100 करोड़ की जब्ती, 30 घंटे तक 14 ठिकानों पर कार्रवाई

Sun, 19 May 2024 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 May 2024 10:26 PM IST
सार

जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग का घर है। घर में पलंग, अलमारी, जूते के डिब्बे, थैलों व दीवारों से भी 500-500 के नोटों की गड्डियां निकलीं।

विज्ञापन
100 crore seized in raid on Agra shoe traders
आयकर विभाग के छापे में तीन जूता कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की जब्ती का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग के छापे में तीन जूता कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की जब्ती का अनुमान है। शनिवार दोपहर 12 से रविवार शाम छह बजे तक 14 ठिकानों पर छापा जारी था। आलोक नगर स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर से 60 करोड़ की नकदी मशीनों से गिनी जा चुकी थी। खबर लिखे जाने तक नोटों की गिनती जारी है।

विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग का घर है। घर में पलंग, अलमारी, जूते के डिब्बे, थैलों व दीवारों से भी 500-500 के नोटों की गड्डियां निकलीं। नोटों का जखीरा देखकर जांच टीमें भी दंग रह गई। उच्च अधिकारियों को बताने के बाद नोटों की गिनती के लिए 10 से अधिक मशीनें मंगानी पड़ीं। नोट गिनते-गिनते मशीनें गर्म हो गईं। स्टेट बैंक के कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने नोटों की गिनती कराई। एमजी रोड स्थित बीके शूज के अशोक मिड्डा और मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा के घर, गोदाम, फैक्टरी व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। 30 घंटे से अधिक समय तक 14 ठिकानों पर चली कार्रवाई से शहर के घरेलू जूता कारोबारियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर की जांच टीम में अन्वेषण शाखा के संयुक्त निदेशक डॉ. अमरजोत, उप निदेशक पंकज कुमार और उप निदेशक आशिमा महाजन शामिल रहीं। आयकर अधिकारियों ने जब्त की गई राशि की घोषणा नहीं की है। आयकर सूत्रों के अनुसार जब्त की गई राशि 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। जिनमें अधिकांश 500-500 के नोटों के बंडल है। आगरा में यह आयकर विभाग की अब तक का सबसे बड़ा छापा माना जा रहा है।

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज भी मिले
आयकर जांच टीम को जूता कारोबारी हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर से आय से अधिक संपत्तियों के अलावा बैनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया है। अन्य ठिकानों पर भी टैक्स में हेरफेर के दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। कई दस्तावेजों में ब्याज का हिसाब-किताब भी दर्ज है। ऐसे में माना ज रहा है कि जूता कारोबारी बड़े पैमाने पर ब्याज पर रकम भी बांटता था।

पर्चियों से हुआ पर्दाफाश
आगरा में घरेलू जूता कारोबार में नकद का भुगतान पर्चियां से होता है। सात मई को मतदान था। ऐसे में पर्चियां नहीं भुनाई जा सकीं। चुनाव के बाद पर्चियां भुनाए जाने की सूचना और टैक्स में हेराफेरी की शिकायत आयकर अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने छापा मारा। पर्चियों से टैक्स में हेराफेरी का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed