फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   100 colleges failed to submit marks; will not participate in the convocation ceremony.

Agra News: 100 कॉलेजों ने नहीं भेजे अंक, दीक्षांत समारोह में नहीं होंगे शामिल

Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
100 colleges failed to submit marks; will not participate in the convocation ceremony.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 100 से अधिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो सकेंगे। इन कॉलेजों ने अभी तक प्रायोगिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। इससे इनका परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है। इन कॉलेजों को 28 जून तक अंक ऑनलाइन अपलोड करने थे। इन पर जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक अंक विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए लॉगिन आईडी पर ऑनलाइन अपलोड करने हैं। दो बार तिथि बढ़ाने पर 100 से अधिक कॉलेजों ने अंक अपलोड नहीं किए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन की मांग पर एक बार फिर 28 जून तक अपलोड करने का अवसर दिया, लेकिन अभी सभी कॉलेजों ने अंक अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होंगे। 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कॉलेज एसोसिएशन की मांग पर 24 जून को तिथि बढ़ाकर 28 जून तक मौका दिया था, अभी भी 100 से अधिक ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने अंक अपलोड नहीं किए हैं। इन कॉलेजों की वजह से परिणाम जारी करने में देरी हो रही है। इन कॉलेजों पर अब 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इन कॉलेजों के छात्र भी दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं किए जाएंगे। सोमवार को इनकी सूची भी बना रहे हैं, इनको राजभवन भी भेजा जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य का कहना है कि सभी कॉलेज संचालकों को अंकों को अपलोड करने के लिए कहा गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन से ऐसे कॉलेजों की सूची भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


रिसर्च प्रोजेक्ट के अंक देने में भी ढिलाई

निजी कॉलेज प्रायोगिक परीक्षाओं अंकों के अलावा रिसर्च प्रोजेक्ट के अंक भी अपलोड करने में लापरवाह बने हुए हैं। अभी कई कॉलेजों ने इनके अंक विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को भेजी गई लॉगिन आईडी पर पूर्ण अंक अपलोड नहीं किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इन कॉलेजों ने रिसर्च प्रोजेक्ट के मौखिक परीक्षा और मूल्यांकन के पूरे अंक अपलोड नहीं किए। अधिकांश ने 25 अंकों का ही विवरण अपलोड किया है, बाकी के 75 अंकों का अपलोड नहीं किया है। ऐसे कॉलेजों की भी सूची बना रहे हैं, इन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed