{"_id":"68737a2aeb5e969a1d07defe","slug":"100-candidates-got-appointment-letter-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला: 100 को मिला नियुक्ति पत्र, खुशी से खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे; इन विभागों में मिली नाैकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला: 100 को मिला नियुक्ति पत्र, खुशी से खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे; इन विभागों में मिली नाैकरी
Sun, 13 Jul 2025 02:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:50 PM IST
सार
आगरा में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दाैरान अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना।
विज्ञापन
रोजगार मेला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में हुए कार्यक्रम में पांच विभागों में 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला। नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। बेहतर भविष्य सुनिश्चित होने की खुशी उनके चेहरे से बयां हो रही थी।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के वादे को पारदर्शिता से पूरा किया जा रहा है। देश के 47 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित कर 51 हजार को नियुक्ति पत्र दिया है।
आगरा में रेलवे में 60, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में 22, डिफेंस में 7, डाक विभाग में 6 और बैंक में 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी लोगों ने सुना। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।