फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 policemen including 5 inspectors found guilty

Agra News: पांच दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मी दोषी

Tue, 12 Aug 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
10 policemen including 5 inspectors found guilty
आगरा। पांच दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को डीसीपी सिटी ने दोषी पाया है। एसीपी की जांच रिपोर्ट को सही मानते हुए वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन


सिपाही हिमांशु, वेदांत तेवतिया व दीपक मान पर्यटन थाने से लाइन हाजिर हुए थे। तीनों फरवरी 2025 में विदेशी पर्यटकों के दल को ताजमहल घुमाने गए थे। ताज के मुख्य द्वार से प्रवेश न कराकर बराबर वाले प्रवेश द्वार से वीआईपी की तरह प्रवेश कराया था। ट्रैवल एजेंट ने उनसे बात की थी।
विज्ञापन


तीनों सिपाहियों को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने निलंबित किया था। विभागीय जांच में भी तीनों को दोषी पाया गया। रिपाेर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी ने तीनों को दोषी माना। आरक्षी सोमित कुमार को अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने व चेकिंग में लापरवाही पर दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी अंकित कुमार पर एसीपी पेशी से केस डायरी प्राप्त करने बाद उसे वापस नहीं करने का आरोप लगा। दरोगा रजत कुमार शर्मा, अशोक कुमार, पृथ्वीराज सिंह व योगेश पाल ने विवेचना में लापरवाही बरती। एसीपी स्तर के अधिकारियों ने जांच में उन्हें दोषी पाया। डीसीपी सिटी कार्यालय से नोटिस जारी किए गए। वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनके प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई।


दरोगा वीर सिंह यादव ने अभियोग की दैनिकी अपने पास रख ली थी। उन्हें भी दोषी माना गया है।डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामलों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंड की कार्रवाई की गई है। इसके खिलाफ पुलिसकर्मी अपर पुलिस आयुक्त के यहां अपील कर सकते हैं। वहां से भी अपील रिजेक्ट होने पर आखिरी अपील अधिकारी पुलिस आयुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed