{"_id":"62952a0afad57d214161c567","slug":"10-crooks-of-wire-cutting-gang-arrested-agra-news-agr53520284","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार काटने वाले गैंग के 10 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार काटने वाले गैंग के 10 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद (आगरा)। इमारतों में बिजली फिटिंग के समय तार चोरी करने वाले गैंग का निबोहरा पुलिस ने भंडाफोड़ कर दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 बंडल बिजली के तार, ड्रिल मशीन, छेनी, हथौड़ा और 1.07 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार की रात निबोहरा थाना प्रभारी निरीक्षक निबोहरा मनोज कुमार शर्मा को सूचना मिली कि आठ-दस बदमाश बाइकों से मझारा से राजाखेड़ा की ओर चोरी के बिजली के तारों को लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने थनौला घाट पर घेराबंदी कर बाइक सवार 10 लोगों को पकड़ा।
इनके पास से पुलिस को 15 बंडल बिजली के तार आदि सामान मिला। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दीपू, भूरा निवासी गढ़ नोनी थाना जगनेर, अजय निवासी ग्राम जगतुपुरा थाना मंसुखपुरा, किसन वीर निवासी रूअर थाना अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश, पातीराम, देशराज सिंह व रूप सिंह, राकेश निवासीगण बड़ापुरा थाना मंसुखपुरा, दुर्गा निवासी बाज का पुरा थाना मंसुखपुरा, रविंद्र तिवारी गांव रनछोरपुरा थाना राजाखेड़ा, धौलपुर बताया। एसओ ने बताया कि ये तार काटने वाला गैंग है, जो इमारतों से फिटिंग के दौरान तारों की चोरी करता है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।