फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 buses will reduce the problems of passengers on Diwali

Agra News: दिवाली पर 10 बसें कम करेंगी यात्रियों की दिक्कत

Thu, 26 Sep 2024 06:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
10 buses will reduce the problems of passengers on Diwali
कासगंज। इस बार दिवाली पर यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा। परिवहन निगम ने स्थानीय डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए हरी झंडी दी है। त्योहार से पहले ही दस बसों की खेप डिपो पहुंचने की उम्मीद है। इन बसों को दिल्ली सहित अन्य मार्गों पर लगाया जाएगा। फिलहाल डिपो पर कुल 99 बसों का बेड़ा है। बेड़े की इन बसों को जिले अन्य जनपदों से जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों में संचालित किया जा रहा है। दरअसल, दिवाली के अवसर पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य महानगरों से बड़ी संख्या में लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों पर आते हैं। इन यात्रियों को गंतव्य तक आने-जाने के लिए बसों की कमी का सामना करना होता है। इस बार डिपो पर 10 बसें बढ़ाई जा रही हैं। इन बसों के डिपो पर दिवाली से पहले ही डिपो पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इन बसों के डिपो के बेड़े में शामिल होने के कारण 109 बसें डिपो पर हो जाएंगी। इससे बसों की कमी का सामना यात्रियों को नहीं करना होगा। एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि डिपो को शीघ्र नई दस बसें मिलने की उम्मीद है। यह बसें डिपो पर दिवाली से पूर्व आ सकती हैं। इससे पर्व के मौके पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की कमी नहीं होगी और उन्हें बसों का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed