फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10.91 lakh beneficiaries will now get ration once a month

Agra News: 10.91 लाख लाभार्थियों को अब माह में एक बार मिलेगा राशन

Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
10.91 lakh beneficiaries will now get ration once a month
कासगंज। जिले के 1091785 लाभार्थियों को अब माह में एक बार ही राशन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिल रहा अतिरिक्त राशन शासन ने बंद कर दिया है। शासन ने नियमित राशन को ही एक साल के लिए मुफ्त कर दिया है। शासन ने एक साल के लिए राशन वितरण योजना में यह बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन

शासन से कोरोना संकट के बाद नियमित राशन के अलावा कार्डधारकों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण शुरू कराया गया। पहले इस योजना में गेहूं व चावल दोनों का ही वितरण कराया जा रहा था, लेकिन कई माह से योजना के तहत प्रति यूनिट पांच किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। जबकि नियमित राशन के तहत मिलने वाले राशन में अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल और पात्र गृहस्थी के तहत प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल का शुल्क लिया जा रहा है। गेहूं के लिए 2 रुपये किलो एवं चावल के लिए 3 रुपये किलो शुल्क लिया जाता हैं। योजना के तहत 1 जनवरी 2023 से 4 दिसंबर 2023 तक जो राशन का वितरण होगा उसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त चावल का वितरण नहीं किया जाएगा। जबकि नियमित राशन के तहत जो गेहूं व चावल वितरित होंगे उनका शुल्क अब कार्डधारकों को नहीं देना होगा। इस योजना का पूरा खर्च अब भारत सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

कासगंज। राशन योजना में शासन ने जो बदलाव किया है उसका लाभ कार्डधारकों को मार्च माह से मिल सकेगा। वर्तमान में राशन वितरण योजना के तहत अभी तक अक्तूबर 2022 का राशन ही कार्डधारकों को मिल सका है। नवंबर एवं दिसंबर माह का नियमित राशन एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन अभी शेष है। यह राशन जनवरी एवं फरवरी माह में कार्डधारकों को मिलेगा। जबकि जनवरी माह का राशन मार्च माह से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी लाभार्थी - 1009355
अंत्योदय लाभार्थी - 82430
शासन से एनएफएसए के तहत मिलने वाले गेहूं, चावल एवं मोटा अनाज एक साल के लिए निशुल्क किया गया है। वर्ष 2022 का जो राशन शेष रह गया है उसका वितरण पूर्व की भांति ही कराया जाएगा। - संजय कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed