फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1 lakh 27 thousand children of the district got money for uniform

जिले के 1 लाख 27 हजार बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए मिली धनराशि

Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 lakh 27 thousand children of the district got money for uniform
कासगंज। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अब यूनीफार्म के लिए विद्यालयों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। डीबीटी व्यवस्था के तहत जिले के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म की धनराशि मिल गई है। 1.27 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूते, मोजे और बैग खरीदने के लिए धनराशि मिल गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में 1100 रुपये भेजे गए है। इस योजना के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि डीबीटी तकनीकी से बेसिक शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलाव जूते, मोजे और बैग शासन स्तर से अनुबंधित संस्था भेजती थी, जबकि ड्रेस स्थानीय स्तर पर समूहों के माध्यम से विद्यालयों तक आपूर्ति की जाती थी। तमाम बार आरोप भी लगते रहे, लेकिन अब इस सब से मुक्ति मिलेगी और समय से विद्यार्थियों को जूते, मोजे और बैग मिल जाएगा। इस धनराशि से दो जोड़ी ड्रेस, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे और एक बैग खरीदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed