{"_id":"60c8d66c8ebc3e32371e69a9","slug":"1-crore-53-lakh-rupees-sent-to-the-account-of-2555-beneficiaries-kasganj-news-agr495921975","type":"story","status":"publish","title_hn":"2555 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 1 करोड़ 53 लाख 30 हजार की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2555 लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 1 करोड़ 53 लाख 30 हजार की धनराशि
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिले की ओडीएफ श्रेणी को मेनटेन रखने के लिए 2555 लाभार्थियों के खाते में 1,53,30000 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। डीएम सीपी सिंह ने लाभार्थियों से तेजी से शौचालय निर्माण का कार्य करने की अपेक्षा की है।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में शौचालयों के लाभार्थियों को छह-छह हजार रुपये की दोनों किश्तें कुल 12 हजार रुपये का भुगतान प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में कर दिया गया है। व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों में अब कोई भी लाभार्थी भुगतान पाने से अवशेष नहीं है। समस्त लाभार्थियों की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। ब्लॉक पटियाली क्षेत्र के 590, अमांपुर के 994, ब्लाक कासगंज के 453, गंजडुंडवारा के 229, सहावर के 89, सिढ़पुरा के 104 तथा ब्लाक सोरों क्षेत्र के 96 सहित कुल 2555 लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिले को साफ सुथरा, क्लीन और ग्रीन बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाया जा रहा है। जिले की ओडीएफ श्रेणी को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
समस्या के निदान को जारी किया नंबर
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया है कि शौचालय के लाभार्थियों को कोई समस्या हो तो जिला पंचायतराज विभाग कार्यालय के ओडीएफ बार रूम के मोबाइल नंबर 9548070221 पर तुरंत संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।