फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.6 lakh students appear in up board exam

1.64 लाख परीक्षार्थियों के साथ प्रशासन की भी परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 01:26 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Thu, 18 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
1.6 lakh students appear in up board exam
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा गुुरुवार से शुरू हो रही है, 21 मार्च तक तक चलेगी। इसमें जिले के कुल 164471 परीक्षार्थियों के साथ विभाग, पुलिस और प्रशासन की भी परीक्षा होगी। 350 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा होगी और सर्वाधिक परीक्षा शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की हिंदी विषय की परीक्षा है। दोनों अनिवार्य विषय हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 84315 संस्थागत, 4005 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 72334 संस्थागत और 3412 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को शामिल होना है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए 40 सेक्टर, 32 जोनल और 30 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वाधिक नजर 31 अतिसंवेदनशील और 91 संवेदनशील केंद्रों पर होगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में सात और मंडल स्तर पर तीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहले दिन कक्ष निरीक्षकों का रहेगा टोटा
आगरा। पहले दिन अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहेगा। बुधवार तक सभी कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटियां और प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किए थे। वहीं परिषदीय बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी बुधवार तक लगाई जाती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है, जिस केंद्र से डिमांड आ रही है, वहां शिक्षक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिवेट नहीं हुआ सिमकार्ड 
आगरा। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की आनलाइन उपस्थिति भेजने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सिमकार्ड उपलब्ध कराया गया था। 15 से 17 फरवरी के बीच में इसको एक्टिवेट होना था, पर हुआ नहीं। ऐसे में बुधवार शाम सभी परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस की ओर से निर्देश जारी किया गया कि वह अपने सिम से ही एटेंडेंस एप डाउनलोड करें और अटेंडेंस बोर्ड को भेजे। जिसने पूर्व में एप डाउनलोड कर लिया है, वह उसको डिलीट करके दोबारा डाउनलोड करे।

सचल दस्ता सदस्यों के पास नहीं रहेगा फोन
आगरा। बुधवार शाम डीआईओएस ने जिले स्तर पर बनाए गए सचल दस्तों के प्रभारियों की बैठक बुलाई। इसमें कहा गया कि कोई सचल दस्ता सदस्य अपने पास मोबाइल फोन न रखने पाए। बालिकाओं को महिला सदस्य ही चेंक करेंगी। सभी कक्ष निरीक्षकों के पास परिचय पत्र जरूर चेक किया जाए। साक्ष्यों के साथ किसी परीक्षार्थी या परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिले स्तर पर डीआईओएस, डीआईओएस टू, एओ माध्यमिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत शिक्षा, जीआईसी प्रधानाचार्य और राजकीय हाईस्कूल प्रधानाचार्य का दस्ता बनाया गया है। मंडल स्तर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उप शिक्षा निदेशक और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) का उड़नदस्ता है।
एक नजर परीक्षा के आंकड़ों पर
कुल परीक्षार्थी        164471
हाईस्कूल                88320  
इंटरमीडिएट            76151  
परीक्षा केंद्र            350
संवेदनशील            91
अति संवेदनशील    31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed