फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.5 million income Surrender

सर्वे में 1.5 करोड़ की आय की सरेंडर

Wed, 30 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
1.5 million income Surrender
फतेहाबाद रोड स्थित आफिस पर मंगलवार शाम को की गई कार्रवाई, होटल से जुड़ा रहा है ग्रुप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
15 घंटे तक कागजात खंगालने के बाद आयकर विभाग को सर्वे में 1.5 करोड़ रुपये की अघोषित आय मिल पाई। फतेहाबाद रोड स्थित गंगारतन डेवलपर पर सर्वे की कार्रवाई सुबह छह बजे खत्म हुई। डेवलपर ने डेढ़ करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी है, वहीं शहर के पांच बड़े बिल्डरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है, जिन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास अपने प्रोजेक्ट हाल में ही तैयार किए हैं।

मंगलवार शाम को आयकर विभाग ने फतेहाबाद रोड स्थित गंगारतन ग्रुप के होटल, एंपोरियम और रियल एस्टेट फर्म पर सर्वे किया, जो बुधवार सुबह छह बजे खत्म हो पाया। 15 घंटे तक संयुक्त निदेशक आयकर जांच अमरेश कुमार तिवारी के निर्देशन में उप निदेशक जांच राजेश गुप्ता और सहायक निदेशक जांच सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई कार्रवाई में डेवलपर ने डेढ़ करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। शहर के बिल्डरों, रियल एस्टेट प्रमोटरों के बीच सर्वे को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed