{"_id":"684eb2e24245d58a6a09d4cc","slug":"1-25-kg-cyst-was-removed-from-woman-uterus-through-surgery-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गर्भाशय से निकाली सवा किलो की रसौली...किडनी खराब होने का था जोखिम, मरीज की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गर्भाशय से निकाली सवा किलो की रसौली...किडनी खराब होने का था जोखिम, मरीज की बची जान
Sun, 15 Jun 2025 05:20 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:20 PM IST
सार
27 साल की महिला अत्यधिक मासिक रक्तस्राव और पेट में दर्द की शिकायत पर ओपीडी में आई। अल्ट्रासाउंड करने पर गर्भाशय में बड़े आकार की रसौली की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
ऑपरेशन करने वाली मेडिकल टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में अविवाहित महिला के गर्भाशय से सवा किलो की रसौली निकालकर जान बचाई गई। मरीज को पेट में दर्द और अत्यधिक मासिक रक्तस्राव हो रहा था। सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक होेने पर डिस्चार्ज कर दिया है।
एसएन के स्त्री रोग विभाग की डॉ. अनु पाठक ने बताया कि 27 साल की महिला अत्यधिक मासिक रक्तस्राव और पेट में दर्द की शिकायत पर ओपीडी में आई। अल्ट्रासाउंड करने पर गर्भाशय में बड़े आकार की रसौली की पुष्टि हुई। ये मूत्रनली पर दबाव बढ़ा रही थी, जिससे गुर्दे में भी सूजन आ रही थी।
किडनी खराब होने के साथ जान का भी जोखिम था। इस पर तत्काल ऑपरेशन किया, जिसमें 1.26 किलोग्राम की रसौली निकाली। चार दिन तक भर्ती कर इलाज चलता रहा। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डाॅ. आकृति, डॉ. आस्था पांडे, डॉ. श्वेता, डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. रजनी और डॉ. आशीष शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और विभागाध्यक्ष शिखा सिंह ने बताया कि एसएन में स्त्री रोग के जटिल और गंभीर सर्जरी भी हो रही हैं।